फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: घास कटाई कर रहे माली की करंट की चपेट में आने से मौत, हंगामा

विज्ञापन
ओमप्रकाश की फाइल फोटो - फोटो : स्रोत : परिजन
विज्ञापन
कानपुर। बिठूर थानाक्षेत्र में शनिवार को जीटी रोड स्थित एक कॉलेज के बगीचे में घास कटाई कर रहे माली की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने कॉलेज प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे ब्लॉक प्रमुख राजेश शुक्ला ने प्रबंधन से बातचीत की। बाद में साढ़े पांच लाख की मदद के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

चौबेपुर के सहज्योरा गांव निवासी ओमप्रकाश भारती (62) करीब 10 सालों से कॉलेज में माली का काम कर रहे थे। शनिवार को कटर मशीन से गार्डन की घास काट रहे थे तभी तार उनके पैर में फंस गया और वह करंट की चपेट में आ गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर पत्नी राधा, बेटा सुरेंद्र मौके पर पहुंचे और प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। बिठूर इंस्पेक्टर प्रेमनारायन विश्वकर्मा ने बताया अगर कोई तहरीर मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें