कानपुर देहात। माती में एक गेस्ट हाउस में शनिवार को कांग्रेस के संगठन सृजन की समीक्षा बैठक हुई। इसमें हर बूथ पर पार्टी की मजबूती के लिए 11 सदस्यीय टीम तैयार करने की बात जिलाध्यक्ष अंबरीश सिंह गौर ने कही। उन्होंने कहा कि संगठन मजबूत होगा तभी चुनाव में पार्टी लड़ाई में होगी।
यहां बुंदेलखंड जोन के प्रभारी पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास, जिले के कोऑर्डिनेटर राहुल रिछारिया, संयोजक योगेंद्र सिंह की मौजूदगी में ब्लॉक की कमेटी, मंडल अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष की कमेटी की समीक्षा की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस बार संगठन को लेकर पार्टी कोई लापरवाही नहीं करना चाहती है। बुंदेलखंड जोन के कोऑर्डिनेटर ने कहा कि कानपुर देहात में चारों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस संगठन खड़ा कर चुनाव में मजबूती दिखाएगी।
संयोजक राहुल रिछारिया ने कहा कि कानपुर देहात में संगठन सृजन में अच्छा काम हो रहा है। यहां पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश कटिहार, नीतम सचान, देवेंद्र पांडेय, मनोरमा संखवार, पिंटू, नीलम दिवाकर, गुलफाम खान, जितेंद्र सिंह, राजेश तिवारी, राकेश दोहरे, राजेंद्र सचान, अशोक शुक्ला, उपेंद्र शुक्ला, बसंत लाल, हरनारायण यादव आदि रहे।