सर्विलांस की मदद से नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया
इसके बाद उन्हें लोहे की रॉड व धारदार हथियार से हमला करना शुरु कर दिया। यहीं नहीं बीच बचाव करने पर मुस्कान के कपड़े फाड़ दिए, जबकि साहिल को पीट पीटकर मरणासन्न कर दिया। इलाकाई लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने साहिल को उपचार के लिए हैलट में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने देर रात सर्विलांस की मदद से नामजद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
वर्चस्व को लेकर दोनों पक्षों में पिछले कई सालों से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। मारपीट में घायल साहिल की उपचार के दौरान मौत हो गई है। मृतक की बहन की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर चारों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। -अंकिता शर्मा, डीसीपी साउथ