फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के पास बिक रहा गांजा, बेचने वाला बोला- चौकी इंचार्ज को बीस हजार रुपये महीना देता हूं, वीडियो वायरल

Sat, 19 Sep 2020 04:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
पुलिस चौकी के पास युवक बेच रहा गांजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उन्नाव जिले में आनंद घाट पर बालूघाट पुलिस चौकी के समीप गांजा बेचने का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में खुलेआम गांजा खरीदा और बेचा जा रहा है।

विज्ञापन


खरीदने वाला पूछ रहा है कि आप चौकी के पास गांजा बेच रहे हो। पुलिस का डर नहीं है। गांजा बेच रहे युवक ने बताया कि बालूघाट चौकी इंचार्ज मनोज सिंह को 20 हजार रुपए महीना देते हैं, इसलिए खुलेआम बेचते हैं। तुमको गांजा बेचना है तो बात करा दें। 

इस मामले में एसपी का कहना है कि बालूघाट पुलिस चौकी के पास गांजा बिकने के वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है, जांच कर संबंधित चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें