उत्तर प्रदेश में कन्नौज के कुसुमखोर चौकी के गंगूपुरवा तिराहे के पास सोमवार की सुबह जिला न्यायालय में हाजिर होने जा रहे गैंगस्टर की हत्या की रंजिश में बाइक से खींचकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय साथ रहे भाई व बहनोई दहशत में खड़े के खड़े रह गए। सरेआम हुई हत्या से दहशत फैल गई।
गांव के ही दो भाइयों समेत चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस के मुताबिक सोमवार की सुबह करीब 10 बजे कुसुमखोर चौकी के गांव तहसीपुर निवासी गैंगस्टर नीलेश राजपूत (30) अपने चाचा रमाकांत और बहनोई राजवीर के साथ बाइक से जिला एवं सत्र न्यायालय में हाजिर होने के लिए जा रहा था।