पश्चिमी पुलिस चौकी क्षेत्र के चंपापुरवा मोहल्ले में किसान नेता विनोद कश्यप की हत्या के मामले में आरोपी हिस्ट्रीशीटर शमशेर उर्फ काले खां और उसके तीन साथियों के खिलाफ मंगलवार को गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। बता दें कि 14 जनवरी 2024 को चंपापुरवा मोहल्ला निवासी भाकियू किसान नेता विनोद कश्यप की हत्या चंदा मांगने को लेकर हुई थी।
विज्ञापन
मामले में मृतक की पत्नी प्रीती कश्यप की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने काले खां व तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। घटना के दूसरे दिन काले को पकड़ कर जेल भेजा गया, जबकि जांच के दौरान प्रकाश में आए काले के रिश्तेदार छोटे खां, जमशेद व शाहबाज को भी पकड़ कर जेल भेजा गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामफल प्रजापति ने बताया कि काले खां को गैंगलीडर बनाते हुए जमशेद, छोटे खां और शाहबाज के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाही की गई है। सभी आरोपी जेल में है। सूत्रों की मानें तो गैंगस्टर की संपत्तियों की जांच भी जारी है।