फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: चलती बोलेरो में मां के सामने बेटी से गैंगरेप, घटना से क्षेत्र में फैली सनसनी

Tue, 24 Jul 2018 06:37 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के कन्नौज जिले में मंगलवार को इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां चलती बोलेरो गाड़ी में मां के सामने बेटी के साथ गैंगरेप हुआ। आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के बाद बेटी व मां को गाड़ी से फेंक दिया। 
विज्ञापन

जानें पूरा मामला... 

घटना के बाद चेकिंग करती पुलिस
यह घटना कन्नौज जिले के गुरसहायगंज क्षेत्र में प्रतापपुर गांव के पास की है। यहां 15 साल की किशोरी मां के साथ अनौगी जेल में बंद भाई से मिलने जा रही थी। तभी बोलेरो में सवार 4 लोगों ने मां व बेटी को लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद मां के सामने दो लोगों ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। फिर चलती गाड़ी से दोनों को फेंक दिया। 
विज्ञापन

मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी समेत कोतवाली फोर्स मौके पर पहुंची। किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जिले भर में पुलिस आरोपियों व बोलेरो की तलाश में जुट गयी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें