फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमाने के बहाने छात्रा को ले गया घर, पहले से मौजूद थे 2 लड़के, चारों ने पार कर दी हैवानियत की हदें

Thu, 13 Sep 2018 08:25 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के कानपुर में बिधनू में बुधवार को 11वीं की छात्रा से नाबालिग दोस्त ने तीन साथियों संग मिलकर गैंगरेप किया। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इलाके में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी के कॉलेज में 12वीं में पढ़ने वाले छात्र से दोस्ती थी।
विज्ञापन


छात्रा के मुताबिक बुधवार दोपहर 12 बजे छुट्टी के बाद कॉलेज से बाहर निकली तो दोस्त ने घूमने चलने की बात कही। उसका साथी सुंदर नगर निवासी शुभम सिंह बाइक लेकर आया था। उसके मना करने के बावजूद वह उसे बाइक से लेकर सुंदर नगर के गौरव विश्वकर्मा के घर ले गया। वहां गौरव और मोहल्ले में ही रहने वाला उसका साथी अश्वनी विश्वकर्मा पहले से मौजूद थे।

घर के अंदर पहुंचने पर चारों ने उसेे दबोच लिया और रेप किया। बाद में बेसुध हालत में उसे घर के बाहर छोड़कर भाग गए। एसओ संजीव चौहान का कहना है कि दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज करके छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें