फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा उत्सव-2026: 5100 दीपों की रोशनी से जगमगा उठा अटल घाट, हुई गंगा आरती

Wed, 04 Nov 2026 10:09 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अटल घाट पर हुई गंगा आरती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगा उत्सव-2026 के तहत बुधवार शाम गंगा बैराज स्थित अटल घाट 5100 दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। नमामि गंगे अभियान के तहत जिला गंगा समिति की ओर से किए गए आयोजन की मुख्य संध्या पर गंगा आरती, लोकनृत्य और संगीत प्रस्तुतियों के जरिए गंगा संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया गया। दीपोत्सव के बाद आचार्य कालीचरण दीक्षित और अन्य पुरोहितों ने गंगा आरती की।
विज्ञापन

विज्ञापन

स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक लोकनृत्य और संगीत से गंगा की महत्ता व लोक संस्कृति के रंग प्रस्तुत किए। एक से तीन नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी आकांक्षा जैन ने पुरस्कृत किया। विधायक नीलिमा कटियार ने वुमेन एंपावरमेंट वेलफेयर सोसाइटी, रेवंप इंडिया, गंगा रक्षक दल, गीतानुरागी फाउंडेशन और कानपुर प्लॉगर आदि संस्थाओं को सम्मानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें