फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवीगंज की गंगानगर कालोनी उत्पन्न हो रहा पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। गर्मी शुरू होते ही देवीगंज मोहल्ले में पानी का संकट है। पानी का प्रेशर कम होने से मोहल्ला गंगानगर कालोनी की समस्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन

शहर के देवीगंज मोहल्ले की गंगानगर कालोनी के बाशिंदे हर साल गर्मी में पीने के पानी के संकट से जूझते है। हालत यह है कि बिना मोटर के पानी घरों तक नहीं पहुंचता है। जिन घरों में पंप नहीं है उन्हें पानी के लिए देर रात तक जागना पड़ता है। रात 10 बजे पानी की आपूर्ति मिलती है। या फिर सुबह चार बजे पानी मिल पाता है। मोहल्ला निवासी शिवसेवक श्रीवास्तव, प्रेम सिंह, राजेंद्र का कहना है कि पुरानी आबादी की मोहल्ला है। काफी पुरानी वाटर लाइनों में बालू भर गई है। ऐसे में जलापूर्ति क्षमता कम होने से प्रेशर मे कमी आने से यह समस्या पैदा हुई है।
विज्ञापन

अवर अभियंता जलकल विजय कुमार का कहना है कि कुछ पुरानी आबादी वाले क्षेत्र में वाटर लाइन के प्रेशर में कमी आई है। अन्य मौसम में पानी की जरूरत कम होती है, तो काम चल जाता है, लेकिन गर्मी के मौसम में जरूरत के हिसाब से पानी कम मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें