फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: उन्नाव-शुक्लागंज छोर पर गंगा बैराज मार्ग होगा फोरलेन, 75 करोड़ की लागत से 6.7 KM सड़क का  होगा चौड़ीकरण

Fri, 13 Dec 2024 05:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पीडब्ल्यूडी के जेई रामप्रकाश ने बताया कि 6.7 किलोमीटर लंबी सड़क का फोरलेन का काम होगा। शासन स्तर पर धन की स्वीकृति मिल चुकी है। उम्मीद है कि एक से डेढ़ माह के अंदर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्नाव-शुक्लागंज छोर पर गंगा बैराज मार्ग होगा फोरलेन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर से शुक्लागंज, उन्नाव, रायबरेली और लखनऊ जाने वालों को के लिए राहत भरी खबर है। लगभग 75 करोड़ की लागत से उन्नाव-शुक्लागंज छोर के गंगा बैराज मार्ग के 6.7 किलोमीटर सड़क को फोरलेन करने की स्वीकृति पीडब्ल्यूडी उन्नाव को मिल गई है। इसके लिए 26 करोड़ की धनराशि पीडब्ल्यूडी के खाते में पहुंच गई है।

विज्ञापन

सबकुछ ठीकठाक रहा तो डेढ़ महीने के अंदर काम शुरू हो जाएगा। कानपुर छोर के गंगा बैराज से बैराज पुलिस चौकी से कुछ पहले कानपुर पीडब्ल्यूडी की ओर से 50 फीसदी चौड़ीकरण का कार्य कराया जा चुका है। जबकि उन्नाव पीडब्ल्यूडी को इसकी अनुमति नहीं मिली थी। अब पीडब्ल्यूडी उन्नाव को शुक्लागंज छोर गंगा बैराज मार्ग को फोरलेन करने की अनुमति मिल गई है।
पीडब्ल्यूडी के जेई रामप्रकाश ने बताया कि 6.7 किलोमीटर लंबी सड़क का फोरलेन का काम होगा। शासन स्तर पर धन की स्वीकृति मिल चुकी है। उम्मीद है कि एक से डेढ़ माह के अंदर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सड़क के फोरलेन होने से कानपुर से शुक्लागंज, उन्नाव, लखनऊ और रायबरेली की ओर जाने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें