यूपी के अाैरैया में गैंगरेप का एक एेसा मामला सामने अाया है जिसे सुनने के बाद हर अाैरत काे सावधान रहने की जरूरत पड़ जायेगी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के पास गुरुवार की सुबह एक महिला संदिग्ध अवस्था में खेतों में पड़ी दिखाई दी।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
एक होटल के कर्मचारी ने पुलिस काे इसकी सूचना दी। महिला को पुलिस कोतवाली ले आई। यहां पर महिला ने तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला का डाक्टरी परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
महिला ने पुलिस को बताया कि वह 11 दिसंबर को गोवर्धन परिक्रमा करने के लिए गई थी। परिक्रमा करते समय उसे एक महिला मिली। एक ही जनपद वह आस पड़ोस की होने के कारण दोनों में दोस्ती हो गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दूसरी महिला ने उसे बहला-फुसला कर अपने साथ चलने के लिए राजी कर लिया।
4 of 5
डेमो पिक
महिला अपनी गाड़ी में लेकर औरैया के लिए रवाना हुई। आगरा में सभी ने चाय पी। पीड़िता ने बताया कि महिला के साथ तीन अन्य व्यक्ति थे। उन्होंने उसकी चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया और सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद गुरुवार की सुबह उसे रौतियापुर गांव के पास लक्ष्मी ढाबा के पास फेंक दिया।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि पीड़िता ने अभी तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच चल रही है। पीड़िता के परिजन कोतवाली आ गए हैं और अब महिला बयान भी बदलने लगी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।