कोतवाल बृजेंद्र कुमार में बताया कि प्रेमी संदीप से बारीकी से पूछताछ की जा रही है। युवती के परिजनों को भी बुलाया गया है। खुदकुशी से पहले युवती ने मोबाइल पर किस किससे बात की इसका पता लगाने के लिए उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। वहीं, एएसपी शशिशेखर सिंह ने पोस्टमार्टम में युवती से दुष्कर्म की पुष्टि न होने की बात कही है।