फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया में गणेश महोत्सव की धूम: 14 से विराजेंगे गजानन, दुकानों पर बप्पा के मनमोहक रूप, मूर्तियों के ऑर्डर तेज

Sat, 12 Sep 2026 11:39 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: औरैया में 14 सितंबर से शुरू हो रहे गणेश महोत्सव के लिए बाजार सज गए हैं, जहां 150 से 11 हजार रुपये तक की गणेश प्रतिमाएं उपलब्ध हैं। घरों और सार्वजनिक पंडालों में स्थापना के लिए मूर्तियों की बुकिंग तेजी से जारी है।
विज्ञापन
औरैया में गणेश महोत्सव की धूम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में गणेश महोत्सव को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। 14 सितंबर से शुरू होने वाले गणेश महोत्सव के लिए दुकानों पर भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमाओं की नई खेप पहुंच गई है। अलग-अलग आकार और डिजाइन में उपलब्ध प्रतिमाएं लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। बाजार में गणेश प्रतिमाओं की कीमत 150 रुपये से शुरू होकर 11 हजार रुपये तक पहुंच रही है।

विज्ञापन

महोत्सव को लेकर घरों के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर गणेश प्रतिमा स्थापित करने की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। छोटे आकार की प्रतिमाओं की मांग घरों में स्थापना के लिए है, जबकि बड़े आयोजनों के लिए अधिक ऊंचाई वाली प्रतिमाओं के ऑर्डर भी दुकानदारों को मिलने लगे हैं। बाजार में इस बार प्रतिमाओं में आकर्षक रंगों और सजावटी डिजाइन को खास तवज्जो दी गई है।

विज्ञापन

http://



अलग-अलग आकार की प्रतिमाएं मंगाई

मूर्ति विक्रेता महेंद्र ने बताया कि गणेश महोत्सव नजदीक आने के साथ प्रतिमाओं की मांग लगातार बढ़ रही है। लोगों की पसंद के अनुसार अलग-अलग आकार की प्रतिमाएं मंगाई गई हैं। वहीं, मूर्ति विक्रेता राधे ने बताया कि छोटी प्रतिमाओं के साथ बड़ी प्रतिमाओं की भी बुकिंग शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें