फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: भदई अमावस्या पर आस्था की भीड़, नमामि गंगे घाट पर तड़के से उमड़े श्रद्धालु, हर-हर गंगे के जयकारे गूंजे

Sat, 12 Sep 2026 11:04 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शुक्लागंज में भदई अमावस्या पर नमामि गंगे घाट पर श्रद्धालुओं ने सुरक्षा घेरे के बीच गंगा स्नान कर दान-पुण्य किया। बढ़े जलस्तर के कारण प्रतिबंधित किए गए बालू व पक्का घाटों पर पहुंचे लोगों को पुलिस ने हिदायत देकर हटाया।
विज्ञापन
नमामि गंगे घाट पर स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज में भदई अमावस्या पर शुक्रवार को सीताराम कॉलोनी स्थित नमामि गंगे घाट पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर घाट पर पूजन-पाठ के बाद दान-पुण्य किया। इस दौरान हर-हर गंगे के जयकारे से माहौल गूंजता रहा। वहीं, स्नान पर्व के चलते गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर भी भीड़ रही। उधर, रोक के बावजूद लोगों ने प्रतिबंंधित घाटों पर भी जान जोखिम में डालते हुए गंगा स्नान किया।

विज्ञापन

शुक्रवार को तड़ते पांच बजे से गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ नमामि गंगे घाट पर पहुंचने लगा। यहां सुरक्षा की दृष्टि से पांच नाव, नाविक, दस गोताखोर के अलावा पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया। घाट पर रस्से की बैरिकेडिंग कराई गई थी। मोटरबोट से गंगा स्नान करने वालों की निगरानी भी हुईं। सुबह लखनऊ से आने वाले पैसेंजर ट्रेनों में गंगा स्नान करने वालों की भीड़ रही।

विज्ञापन

http://



श्रद्धालुओं की संख्या कम रही

घाट पर मेले जैसा माहौल रहा। हालांकि नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण खतरे के डर से श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। वहीं बालू घाट, पक्का घाट, शिवबाबा घाट, जाजमऊ के चंदन घाट पर गंगा स्नान पर रोक होने के बावजूद लोगों ने गंगा स्नान किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि ऐसे लोगों को घाटों से हटाया गया और हिदायत दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें