फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: बस्ती, गली, चौराहों से लेकर अपार्टमेन्ट और बंग्लों में ‘गणपति बप्पा मोरया’ 

Sat, 26 Aug 2017 12:47 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 8
गणेश चतुर्थी
गणेश चतुर्थी पर कानपुर शहर में 1500 छोटे-बड़े पंडालों में गणेश जी की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। भव्य पंडालों में रात तक ‘गणपति बप्पा मोरया’ उद्घोष होता रहा। पूजन के साथ शुरू हुए महोत्सव के दौरान 10 दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रम, आरती और प्रसाद वितरण होता रहेगा। बड़ी तादाद में लोगों ने घरों में भी गणपति स्थापना की।  
विज्ञापन

2 of 8
गणेश चतुर्थी
सार्वजनिक श्री गणेश महोत्सव समिति की तरफ से श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर, घंटाघर से सुबह गणपति बप्पा मोरया उद्घोष के साथ मूर्ति स्थापना यात्रा शुरू हुई। हूलागंज, भूसाटोली, सुतरखाना, कैनाल रोड होते हुए यह यात्रा मंदिर में संपन्न हुई। वहां मंत्रोच्चारण के बीच गणेश पंडाल में मूर्ति स्थापित की गई। भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद अखंड रामायण का पाठ शुरू हुआ। इसमें खेमचंद्र गुप्ता, आनंद गुप्ता, भूपेंद्र गुप्ता, ननकू, रानी तिवारी, पार्षद कैलाश ुपांडेय, रमापति झुनझुनवाला आदि शामिल रहे।  
विज्ञापन

3 of 8
गणेश चतुर्थी
नवाबगंज आजाद नगर व्यापार मंडल की तरफ से डीपीएस ग्राउंड में मंत्रोच्चारण के साथ गणेश प्रतिमा स्थापित की गई। यहां 14 में गणेश महोत्सव में 12 फीट की मूर्ति में बप्पा आशीर्वाद देने की मुद्रा में विराजमान हैं। आतिशबाजी भी हुई। रात में आरती के बाद संजय उपाध्याय, बीनू उपाध्याय, राकेश तिवारी आदि ने प्रसाद वितरित किया।  

4 of 8
गणेश चतुर्थी
इन्वॉयरमेंट इंडिया की तरफ से पर्यावरण पार्क, रतन लाल नगर में आयोदित तृतीय गणेश महोत्सव में सुबह मूर्ति स्थापना के बाद सुंदर झांकी सजाई गई।  
विज्ञापन

5 of 8
गणेश चतुर्थी
गांधी जी बने किशोर ने स्वच्छ भारत का संदेश दिया। वृक्ष बना बच्चा पर्यावरण संतुलन और आने वाली पीढ़ी के लिए पौधे लगाने पर जोर दे रहा था। जबकि डस्टबिन बना बच्चा डस्टबिन में ही कूड़ा डालने का संदेश दे रहा था। इसमें पंडित केए दुबे पद्मेश, राम जसनानी, इंदर भवनानी, प्रवीण जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

6 of 8
गणेश चतुर्थी
सिंधु श्री गणेश उत्सव समिति ने सिंधी कॉलोनी स्थित हेमू कालाणी पार्क में बप्पा की मूर्ति स्थापित की। शाम को भजन संध्या में सोनू एंड पार्टी के भजनों से भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। इसमें अमित खत्री, रविशंकर शर्मा, अनुराज शर्मा आदि शामिल रहे।
 
विज्ञापन

7 of 8
गणेश चतुर्थी
श्री शिव दुर्गा सेवा समिति की तरफ से अशोक नगर के पोस्ट ऑफिस रोड में 10 वें श्री गणेश उत्सव के तहत बप्पा की प्राण प्रतिष्ठा, हवन हुआ।ब्रह्म नगर चौराहे पर अखंड सेवा समिति की तरफ से लंबोदर महोत्सव की शुरुआत की गई। शाम को आरती, प्रसाद वितरण हुआ। इस मौके पर धीरू, टीटू पांडेय आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

8 of 8
गणेश चतुर्थी
श्री बाबा कालेश्वर गणेश महोत्सव समिति की तरफ से महेश्वरी मोहाल में धूमधाम से गणेश जी की मूर्ति स्थापित की गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें