फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गंदगी में मिठाई बनाने पर लाइसेंस निलंबित, प्रतिष्ठान बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। न्यू आजाद नगर, कल्याणपुर स्थित मेसर्स शुभ कॉर्नर स्वीट्स, एग्लेस बेकरी एंड रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा विभाग को निरीक्षण के दौरान अत्यधिक गंदगी मिली। इस पर विभाग ने दुकान का खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिया और सुधार होने तक उसे बंद करा दिया। इसके साथ ही अन्य दुकानों से 21 नमूने जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीमों ने पनकी पड़ाव, गुटैया क्रॉसिंग, शास्त्रीनगर, गोविंदनगर, घाटमपुर, लालपुर घाटमपुर, संजयनगर नौबस्ता, हरबंश मोहाल और न्यू आजाद नगर, कल्याणपुर में प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। टीमों ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के साथ ही साफ-सफाई, भंडारण और रखरखाव की स्थिति जांची। इस दौरान खोया, बेसन, लड्डू, डोडा बर्फी, दूध की बर्फी, पनीर, छेना मिठाई, रसगुल्ला, कुंदा मिठाई, बूंदी, चांदी युक्त बर्फी और नमकीन समेत 21 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। खाद्य सहायक आयुक्त संजय प्रताप ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। साथ ही खाद्य कारोबारियों को मिठाइयां और अन्य खाद्य सामग्री अखबार या प्रिंटेड कागज में न देने की हिदायत भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें