फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी आईआईटी की सीटें फुल

Mon, 27 Jun 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
जालंधर के सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशंस की ओर से बीएसई जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के डिग्री कोर्स शुरू होने के दौरान मौजूद विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर। पहले चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग के तीसरे दिन (रविवार) ही पुरानी आठ आईआईटी में सामान्य कोटे की सीटेें फुल हो गई हैं। ज्यादातर सीटों के विकल्प लॉक हो गए। अब 30 जून को अलाटमेंट लेटर जारी होगा, फिर एडमिशन का सिलसिला चलेगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और विकल्प लॉक करने की आखिरी तारीख 29 जून है।
विज्ञापन

देश की 22 आईआईटी, आईएसएम धनबाद, एनआईटी, ट्रिपल आईटी और जीएफटी की 34,781 सीटें चार चरणों की काउंसलिंग से भरी जानी हैं। इसकी प्रक्रिया 24 से 29 जून तक चलेगी। आईआईटी कानपुर के पास उपलब्ध काउंसलिंग के डाटा के मुताबिक पुरानी आईआईटी, आईएसएम धनबाद में एडमिशन का क्रेज बरकरार है। इनकी ज्यादातर सीटें लॉक कर दी गई हैं। अब अलाटमेंट लेटर जारी होगा। नई आईआईटी में एडमिशन का रिस्पांस बहुत अच्छा नहीं है। जिन स्टूडेंटों की रैंक अच्छी है और पुरानी आईआईटी की अच्छी ब्रांच (सब्जेक्ट) नहीं मिल रही, वह एनआईटी या फिर ट्रिपल आईटी में एडमिशन का विकल्प दे रहे हैं। टॉपरों की पहली पसंद कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग है। आल इंडिया 300 रैंक पाने वाले स्टूडेंटों को ही आईआईटी कानपुर, दिल्ली और मुंबई के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में एडमिशन मिल सकेगा। जेईई चेयरमैन प्रो. एसएन सिंह ने बताया कि देश की 22 आईआईटी में 10575 सीटें हैं। आईआईटी कानपुर की 827 सीटें भरी जाएंगी। टॉपरों का ज्यादा जोर पुरानी आईआईटी में एडमिशन पर है। काउंसलिंग की सही तस्वीर पहले चरण के सीट अलाटमेंट के बाद सामने आ सकेंगी। यह प्रक्रिया 30 जून तक पूरी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें