फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आज से शहरवासी दिल्ली के लिए रोजाना भरेंगे उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर से दिल्ली जाने के लिए अब शहरवासियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। कानपुर एयरपोर्ट से रोजाना दिल्ली के लिए फ्लाइट उड़ान भरेगी। तकनीकी दिक्कतों की वजह से दिल्ली की फ्लाइट में कटौती की गई थी। 16 सितंबर से 30 सितंबर तक नया शेड्यूल जारी किया गया है। दिल्ली की उड़ान सातों दिन दोपहर 2:10 बजे आएगी और यहां से 2:55 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।
विज्ञापन

वहीं नए शेड्यूल में भी मुंबई की फ्लाइट रोजाना उड़ान भर रही है। हैदराबाद की उड़ान पहले की तरह सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, रविवार और बंगलूरू की उड़ान मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को रहेगी। इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। कानपुर एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद व बंगलूरू के लिए टिकट बुक होने लगे हैं।
एयरपोर्ट के निदेशक संजय कुमार ने बताया कि 30 सितंबर तक के लिए नया शेड्यूल जारी किया गया है। वहीं फीटा के महासचिव उमंग अग्रवाल का कहना है कि दिल्ली की फ्लाइट हमेशा नियमित रहनी चाहिए। इतना अच्छा लोड मिलता है। आगे त्योहार भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें