फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरूम में नहा रही थी महिला, दबे पांव आए लड़के ने कर दी गंदी करतूत

Sun, 13 Jan 2019 08:46 PM IST
gaurav gaurav क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

पति के आफिस जाने के बाद अक्सर वो लड़का महिला के घर आता था। एक दिन पति के जाने के बाद महिला बाथरूम में नहाने चली गई। इसी दौरान पहुंचे लड़के ने बाथरूम की खिड़की से महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। अब लड़का महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। 

विज्ञापन


कानपुर के रावतपुर निवासी महिला ने बताया कि उसके पति गाजियाबाद में नौकरी करते थे। वह बच्चों को लेकर उनके साथ ही रहती थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक युवक का घर में आना जाना हो गया। वह पति के जाने के बाद अक्सर घर आ जाता था। बच्चों को खिलाने के बहाने बातें करता था। आरोप है कि युवक ने घर आने के दौरान किसी दिन बाथरूम में नहाते हुए वीडियो बना लिया। इसके बाद वह उसे धमकाने लगा।

युवक ने वीडियो सोशल साइट पर वायरल करने की धमकी देकर रुपये की मांग शुरू कर दी। परेशान होकर वह परिवार के साथ मायके रावतपुर कानपुर आ गई। इसके बाद भी पुनीत विभिन्न मोबाइल नंबरों से फोन करके वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए नौ लाख रुपये मांगने लगा। विरोध पर परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर गाजियाबाद के विजयनगर निवासी पुनीत पहेवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें