फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शताब्दी समेत कई ट्रेनों के फेरे कोहरे में होंगे कम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कोहरे को लेकर रेलवे ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी समेत कई ट्रेनों के फेरे कम किए जाएंगे, जबकि कुछ ट्रेनों को पूरी तरह निरस्त कर दिया जाएगा। यह जानकारी रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि ठंड में कोहरे को देखते हुए यह व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


बताया कि कानपुर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन संचालित होती है। यह ट्रेन एक दिसंबर से 27 फरवरी तक मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को निरस्त रहेगी। इसके अलावा झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस शनिवार और रविवार को नहीं चलेगी। प्रयागराज-मुजफ्फरपुर के बीच चलने वाली बापू धाम एक्सप्रेस दो दिसंबर से 24 फरवरी तक निरस्त रहेगी। वहीं, झांसी से कोलकाता के बीच चलने वाली प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस चार दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त रहेगी।

ग्वालियर-बरौनी मेल सोमवार व गुरुवार और बरौनी-ग्वालियर मेल मंगलवार व शुक्रवार को निरस्त रहेगी। आगरा फोर्ट-लखनऊ शनिवार व रविवार को नहीं चलेगी। आगरा कैंट-होशियारपुर एक्सप्रेस सोमवार, बुधवार व शुक्रवार तथा वापसी वाली मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को निरस्त रहेगी। वहीं, हावड़ा से मथुरा के बीच चलने वाली चंबल एक्सप्रेस चार दिसंबर से 22 फरवरी तक मथुरा-आगरा कैंट के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें