कपलिंग टूटने के बाद दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
औरैया के अछल्दा रेलवे स्टेशन पर रवाना हुई मालगाड़ी कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंट गई। इसकी जानकारी होते होते आधी मालगाड़ी लगभग तीन किलोमीटर दूर जा चुकी थी। बाद में इसे धीमी गति से वापस लाकर स्टेशन पर छूटे डिब्बों से जोड़कर रवाना किया गया।
इससे डाउन लाइन लगभग एक घंटे तक ठप रही। दिल्ली हावड़ा रूट के अछल्दा रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी जैसे ही शनिवार दोपहर तीन बजे करीब सिग्नल मिलते ही छूटी तो इसकी कपलिंग टूटने से यह दो हिस्सों में बंट गई। गेटमैन को अंदाजा हुआ कि मालगाड़ी में डिब्बे पूरे नहीं है तो उसने सूचना स्टेशन मास्टर को दी।