मुफ्त आलू बाटते हुए कार्यकर्ता
- फोटो : ओ पी वाधवानी
किसानों द्वारा उठान न करने से कोल्ड स्टोरेजों में डंप आलू न फेंकने की अमर उजाला की मुहिम को लोगों ने सराहा है। मुहिम के तहत कोल्ड स्टोरेज वाले आलू फेंकने की जगह जरूरतमंदों को फ्री में दे रहे हैं।
अमर उजाला बुधवार को भी कुछ स्वयंसेवी संगठनों की मदद से शहर में कैंप लगाकर जरूरतमंदों को आलू फ्री बांटेगा। लोग अपने साथ जूट या कपड़े का थैला लाएं और प्रति व्यक्ति 5 किलो आलू फ्री ले जाएं। बेटी की शादी के लिए 40 किलो आलू ले सकते हैं। इसके लिए शादी का कार्ड लाना जरूरी है और कुछ जरूरी जानकारी भी की जाएगी।
आज अमर उजाला यहां बांटेगा आलू
शास्त्री नगर बड़ा सेंट्रल पार्क चौराहा सुबह 11.00 बजे से
कस्तूरबा गांधी इंटर कालेज ईदगाह कालोनी बेनाझाबर 11 बजे से
ट्रांसपोर्ट भवन एसोसिएशन आफिस, टीपी नगर 12 बजे से
भारत माता मंदिर घंटाघर चौराहा 3 बजे