बस आते ही सीट के लिए दौड़े यात्री
बस अड्डे के प्लेटफार्म पर बस पहुंचते ही यात्री सीट पाने के लिए दौड़ते नजर आए। सबसे अधिक भीड़ कानपुर से लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर, इटावा और औरैया की ओर जाने वाली बसों में रही। लंबी दूरी की बसों में यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण कई महिलाओं को अगली बस का इंतजार करना पड़ा।
भीड़ को देखते हुए बढ़ाई बसें
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने पहले ही दिन अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया। चालक-परिचालकों को निर्धारित रूट पर लगातार बसें चलाने और भीड़ वाले स्टॉपेज पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। महिला यात्रियों को सुरक्षित बस में बैठाने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
बस अड्डों पर सुबह से शाम तक चहल-पहल बनी रही। झकरकटी बस अड्डे के एआरएम पंकज तिवारी ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन भीड़ और बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए अतिरिक्त बसों को तैयार रखा गया है। जरूरत के अनुसार इनका संचालन किया जाएगा।