टीपी लाइन में खड़ी थी कार और बाइक
पीड़ित सिपाही ने एसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल से शिकायत की। उन्होंने मामले की जांच एसआई पुनीत तोमर को सौंपी। जब जांचकर्ता पुनीत तोमर गोविंद के टीपी लाइन स्थित क्वार्टर पहुंचे, तो वहां नई कार और बाइक खड़ी मिली। दोनों वाहनों को एसीपी क्राइम के कार्यालय में खड़ा करवा दिया।
गृह जनपद से बरामद हुई नई कार
उन्होंने बताया कि उससे तहरीर देने को कहा, जब तहरीर दी तो जांचकर्ता ने आरोपी सिपाही गोविंद का नाम हटाने के लिए कहा। साथ ही गोविंद के गृह जनपद से एक और नई कार भी बरामद की। तीनों वाहनों को टीम ने नौबस्ता थाने में लावारिस में दाखिल करा दिया।
दोनों सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज
उन्हें अभी तक साढ़े नौ लाख रुपये वापस नहीं मिले। इस पर उन्होंने पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड से शिकायत की। थाना प्रभारी अंजन कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सिपाही गोविंद सिंह और उसके साथी अजीत कुमार चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।