सहमति जताने पर उनके सभी जरूरी दस्तावेज ले लिए। इसके बाद 23 नवंबर को इंटरव्यू कराने के नाम पर 42 सौ रुपये ठग ने अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद सत्यापन, वीजा आवेदन, एम्पलाई एग्रीमेंट, बैंक गारंटी आदि औपचारिकताओं के नाम पर अलग-अलग चार खातों में 26 लाख 48 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए।
क्राइम ब्रांच ने खाते के विषय में जानकारी जुटाई तो खाता बिहार, पटना के शाहपुर निवासी दीपक कुमार व उसकी पत्नी का निकला। पुलिस की जांच में पता चला कि ठग ने अपने व पत्नी के बैंक खाते से तीन करोड़ का ट्रांजेक्शन किया था। यह रकम अन्य पीड़ितों से खाते में ट्रांसफर कराई गई थी।
दिल्ली के गिरोह के संपर्क में था दंपती
दीपक 2017 से दिल्ली के गिरोह से जुड़ कर लोगों को ठगने का काम कर रहा है। काली कमाई से दीपक ने करोड़ों की प्रॉपर्टी भी बना रखी है। गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में टीम जल्द ही दिल्ली रवाना की जाएगी।