फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने के कंगन पहनने से अनर्थ होगा...और झाड़ ले गए कंगन, उसके बाद हुआ ये सब

Tue, 04 Sep 2018 03:14 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के कानपुर शहर में एक टप्पेबाज ने खुद को ज्योतिषी बताते हुए महिला से कहा कि सोने के कंगन पहनने से अनर्थ हो जाएगा। उसके बाद जो हुआ उसे देख सब हैरान रह गए। जानें पूरा मामला... 
विज्ञापन


कानपुर के नानाराव पार्क के पास सोमवार को मार्निंगवॉक पर निकलीं फीलखाना के संगमलाल हाता निवासी उमा शुक्ला से टप्पेबाजी हो गई। उन्होंने बताया कि पार्क के पास दो टप्पेबाजों ने उन्हें रोक लिया। एक ने खुद को ज्योतिषी बताते हुए कहा कि आपके परिवार पर संकट है। सोने के कंगन पहनने से अनर्थ हो जाएगा। इसको आप तुरंत उतार दें।
विज्ञापन

डेमो पिक
सके बाद दूसरे टप्पेबाज ने जेब से कागज निकालकर कंगन को उसमें रखने के लिए कहा। इस पर वह कंगन को हाथ से उतार कर कागज में लपेटने लगीं। इसी बीच बातों में उलझाकर कंगन की अदला-बदली कर ली। टप्पेबाजों के जाने के बाद कागज खोला तो उसमें तांबे का कंगन निकला।

इंस्पेक्टर कोतवाली पीके शुक्ला ने बताया कि पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने के बाद घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें