फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब मौत बनकर उतरा करंट, तीन लोगों ने मौके पर दम तोड़ा 

Mon, 03 Sep 2018 08:41 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी में हमीरपुर जिले के बसेला गांव में हाईटेंशन लाइन टूट कर गिरने से खेत में करंट फैल गया। चपेट में आकर बुजुर्ग और उनकी पुत्र वधू की जान चली गई, जबकि एक अन्य महिला की भी करंट से मौत हो गई। तीन मौतों से बिजली महकमे के प्रति लोगों में गुस्सा भड़क गया। गुस्साई भीड़ ने राठ-झांसी मार्ग पर तीन घंटे जाम लगाए रखा।
विज्ञापन


अनहोनी की जद में आया पहाड़ीगढ़ी निवासी लाल मोहम्मद (65) का परिवार। आजकल वह गांव के हरी सिंह का खेत बटाई पर लेकर मूंगफली की उपज तैयार करने में लगे थे। सोमवार सुबह वह बेटे चांद मोहम्मद की पत्नी जमीना (30) को साथ लेकर खेत पर जा रहे थे। फसल को जानवरों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर तारकशी (तारबाड़ी) की गई थी। खेतों से गुजरती एचटी लाइन टूटकर खेत की हिफाजत को बांधे गए तारों पर गिरी और बरसात से बढ़ी नमी से जमीन तक करंट फैल गया।
विज्ञापन

तीनों ने छटपटाते हुए मौके पर ही दम तोड़ दिया

डेमो पिक
इसकी चपेट में आते ही लाल मोहम्मद छटपटाने लगे। पीछे चल रही बहू बचाने के लिए उनकी ओर बढ़ी तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। इसी बीच चारा काटने जा रहीं इसी गांव के धर्मजीत की पत्नी रामकुमारी (45) भी इस अदृश्य खतरे में जा घिरीं। तीनों ने छटपटाते हुए मौके पर ही दम तोड़ दिया। पति-बहू के करंट की चपेट में आने की सूचना पर दौड़ीं लाल मोहम्मद की पत्नी रसीदन (62) भी करंट से झुलस गईं।

ग्रामीणों ने फोन से सूचना दी तब बिजली घर से सप्लाई बंद की गई। खेतों से गुजरती लाइनों के नीचे गार्डिंग न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने राठ-झांसी मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे जाम कायम देख सीओ अभिषेक यादव और एसडीएम सुरेश पहुंचे। अफसरों ने न्यायसंगत कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह जाम खुलवाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें