फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ की ठगी का मामला: नाइजीरियन ठगों को भी फर्जी खाते उपलब्ध कराते थे शातिर, पूछताछ में उगले राज

Wed, 18 Jan 2023 08:12 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दवा के लिए बीज सप्लाई करने के नाम पर चकेरी निवासी दवा कंपनी के मालिक राजेश गुप्ता से 2 करोड़ की ठगी करने वाला गिरोह का संपर्क नाइजीरियन ठगों से भी था। इसका खुलासा पूछताछ में हुआ। क्राइम ब्रांच और साइबर सेल की टीम ने सोमवार को मुंबई और गुजरात से जनक कुमार पटेल, रमेश कुमार जायसवाल और अजहर को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


इन्होंने एक फार्मा कंपनी के मालिक राजेश को रॉ मैटीरियल सप्लाई कराने के नाम पर ठगा था। एसीपी साइबर सेल ब्रज नारायण सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि इनके गिरोह में एक महिला समेत चार और लोग शामिल हैं। ये तीनों आरोपी मुख्य रूप से गिरोह में बैंक खातों को लाने का काम करते थे। इन्होंने एक साल के अंदर दिल्ली के नाइजीरियन साइबर ठगी के गिरोह को 45 बैंक खाते उपलब्ध कराए थे। ज्यादातर खाते फर्जी आईडी पर खोले गए थे। पुलिस अब इन बैंक खातों को बंद कराएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें