हैलाे मैं आईएएस अधिकारी बोल रहा हूं कह एक ठग ने युवक से 14 लाख की धोखाधड़ी कर दी। जब युवक को जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसने रेलवे की ठेकेदारी करने की बात कही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
कोहना में ठग ने खुद को आईएएस अधिकारी बताकर ठेकेदार से करीब 14 लाख रुपये ठग लिए। युवक ने मिट्टी भराई व पेंटिंग के टेंडर देने का झांसा दिया था। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्लॉक-8 कमला नगर निवासी ठेकेदार विवेक शुक्ला ने बताया कि तीन मार्च की दोपहर उनके पास एक युवक का फोन आया।