कानपुर। पनकी पुलिस ने दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चौथे शातिर को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस तीन चोरों को पहले ही पकड़ चुकी है।
आठ अप्रैल को पनकी निवासी अजीत के घर का ताला तोड़कर शातिरों ने दो मंगलसूत्र, तीन सोने की चेन, सात अंगूठी, चार जोड़ी टॉप्स, नकदी समेत लाखों का माल पार कर दिया था। जबकि 11 मई को बी ब्लॉक निवासी राजकुमार गांधी के घर से सोने के कड़े, अंगूठी और करीब चांदी के 70 सिक्के चुराकर फरार हो गए थे। बुधवार को पुलिस ने नौबस्ता के मछरिया निवासी मुन्ना उर्फ मुहम्मद रहीम को पनकी के पुरानी मौरंग मंडी के पास से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के पास से 3140 रुपये नकद मिले हैं। मुन्ना पर लखनऊ और चकेरी में भी लूट के मुकदमे दर्ज हैं। उसे जेल भेजा गया है।