फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: देहरादून, मुंबई व गुरुग्राम संभाग की टीम ने जीते बास्केटबॉल मैच

विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय आईआईटी में बास्केटबॉल खेलतीं खिलाड़ी। - फोटो : विद्यालय
विज्ञापन
कानपुर। लखनऊ संभाग के तत्वावधान में पांच दिवसीय 54वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को केंद्रीय विद्यालय आईआईटी में शुरू हुई। बास्केटबॉल बालिका वर्ग में 21 संभागीय विद्यालयों से 508 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


अंडर-14 आयु वर्ग के पहले मैच में देहरादून ने आगरा संभाग को 18-11 से, दूसरे मैच में मुंबई ने जबलपुर संभाग को 29-10 से हराया। अंडर-17 के पहले मैच में गुरुग्राम ने हैदराबाद संभाग ने 35-25 को हराया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी वर्षा सोनकर, विशिष्ट अतिथि लखनऊ संभाग के सहायक आयुक्त विजय कुमार ने दीप और मशाल जलाकर किया। इसके बाद विभिन्न संभागों के प्रतिभागियों ने मार्चपास्ट किया। इस मौके पर खेल शिक्षक प्रो. राहुल मंगल, प्रो. इंद्रशेखर सेन, पर्यवेक्षक हिमांशु सिंह, वंदना सिंह राठौर, अनिल कुमार मिश्रा, प्रियंका तिवारी समेत अन्य शिक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें