फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: सलाघाट पर पिकनिक मनाने गए चार युवक लापता, नदी किनारे मिले स्कूटी, बाइक व कपड़े...डूबने की आशंका

Tue, 14 May 2024 09:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Orai News: सलाघाट पर पिकनिक मनाने गए चार युवक अचानक लापता हो गए। नदी किनारे युवकों की स्कूटी, बाइक व कपड़े मिले है। पुलिस डूबने की आशंका जता रही है और खोजबीन जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में कोटरा के सलाघाट पर स्कूटी लेकर गए चार युवक लापता हो गए। नदी किनारे उनके कपड़े व स्कूटी और बाइक खड़ी मिलने से खलबली मच गई। युवकों के डूबने की आशंका के चलते पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया और उनकी खोजबीन की। उनका कहीं कोई पता नहीं चला है, जिससे अनहोनी की आशंका हुई।

विज्ञापन

सूचना पर उनके परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उनकी खोजबीन में जुटे हैं। लोगों का कहना है कि वह कहीं चले गए हैं, या एक दूसरे को बचाने के चक्कर में अनहोनी हो गई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा निवासी अनुभव बुंदेला, कनिष्क, शिवा व कोमिषय बाइक व स्कूटी लेकर सोमवार को कोटरा थाना क्षेत्र के सलाघाट पर नहाने गए थे।
वह अचानक लापता हो गए और उनके कपड़े व स्कूटी नदी किनारे मिलने से लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। गाड़ी के नंबरों से उनके परिजनों से संपर्क कर उन्हें जानकारी दी। इस पर युवकों के परिजन भी आ गए उनकी खोजबीन की।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया
हालांकि, उनका कहीं कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने चप्पल व कपड़ों से उनकी पहचान अपने पुत्रों के रूप में की है। सीओ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि लापता युवकों की तलाश के लिए गोताखोंरो को नदी में उतारा गया है। एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। जल्द ही उनका पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें