फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: चार साल...एक करोड़ पौधे, किसी के पास भी नहीं है हिसाब, अफसरों का तर्क- सारे सलामत हैं, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 12 Jul 2023 02:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी तारिक इकबाल, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: कन्नौज जिला में वन क्षेत्र का दायरा 45 हजार हेक्टेयर है। उस क्षेत्र न किसी तरह की खेती हो सकती है, न ही किसी तरह स्थाई या अस्थाई निर्माण हो सकता है। उस पूरे क्षेत्र में सिर्फ और सिर्फ पौधारोपण ही करवाना होता है।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में बनाए गए नवग्रह वाटिका और पंचवटी में हर तरफ घास उगी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में एक बार फिर पौधारोपण का उत्सव शुरू हो गया है। फिर से पिछले साल के मुकाबले में ज्यादा संख्या में पौधारोपण का लक्ष्य है। पौधा लगाने के लिए प्रशासनिक अमला हरकत में आ चुका है। गुजरे चार में लगाए गए एक करोड़ से ज्यादा पौधों का भी किसी के पास हिसाब नहीं है।

विज्ञापन

अफसरों का यही तर्क है कि वह सही-सलामत हैं। जबकि हकीकत यह है कि लगाने के बाद पौधों की तरफ कोई पलटकर भी नहीं देखता है। पर्यावरण संरक्षण के दावों के बीच लगातार कम होती हरियाली और सूख रही धरती को बचाने के लिए फिर से बारिश आते ही वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई है।
इस बार पर्यावरण संरक्षण के लिए हर साल बरसात के मौसम में देखते ही देखते लाखों पौधे एक साथ लगाए जाते हैं। पौधारोपण से पहले बाकायदा खूब कार्यक्रम होता है। कई आयोजन होते हैं। बड़े चेहरे कैमरे के सामने अपने हाथों से पौधा लगाकर उसमें पानी भी डालते हैं। लेकिन उसके बाद सभी भूल जाते हैं।

विज्ञापन

लाखों पौधे देखते ही देखते हजारों रह जाते हैं
किसी को इसकी फिक्र नहीं रहती। खुद प्रशासनिक अमला भी अपनी खामियों को छिपाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाने लगता है। नतीजा यह कि लाखों पौधे देखते ही देखते हजारों में रह जाते हैं। वह कब सैकड़ों में रह गए, पता भी नहीं चलता है। पिछले चार साल में वन विभाग और दूसरे महकमों ने एक करोड़ से ज्यादा पौधा लगाए।

विभागों ने नहीं दिखाई गंभीरता
अब वह कहां और किस हाल में हैं, इसकी किसी को खबर नहीं है। इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। वन विभाग के अफसर अपने पौधों की जानकारी होने की बात कहते हैं, लेकिन दूसरे विभाग की ओर से लगाए गए पौधों का क्या हुआ, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।

45 हजार हेक्टेयर है वन क्षेत्र, फिर भी डार्क जोन बढ़ा
कन्नौज जिला में वन क्षेत्र का दायरा 45 हजार हेक्टेयर है। उस क्षेत्र न किसी तरह की खेती हो सकती है, न ही किसी तरह स्थाई या अस्थाई निर्माण हो सकता है। उस पूरे क्षेत्र में सिर्फ और सिर्फ पौधारोपण ही करवाना होता है। लगाए गए पौधों की देखरेख करके उसे बड़ा बनाने के लिए एक पूरा विभाग काम करता है।

इन विभागों को बड़ी जिम्मेदारी, पिछले साल से ज्यादा है लक्ष्य
विभाग का नाम           पिछले साल का लक्ष्य      इस साल का लक्ष्य
वन विभाग                     1734400                     2165600
ग्राम्य विकास विभाग        1050420                    1079777
कृषि विभाग                      201300                      215000
पर्यावरण विभाग                152544                      153000
उद्यान विभाग                  132400                       133000

पिछले पांच साल में इस तरह बढ़ता रहा पौधारोपण का लक्ष्य
  • 2019 में 19 लाख 77 हजार 299 पौधे लगे
  • 2020 में 26 लाख दो हजार 802 पौधे लगे
  • 2021 में 30 लाख 75 हजार 162 पौधे लगे
  • 2022 में 37 लाख 23 हजार 874 पौधे लगे
  • 2023 में 41 लाख 54 हजार 120 पौधे लगेंगे
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से लगाए गए पौधों में से 80 फीसदी से ज्यादा पौधे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। दूसरे विभाग की ओर से लगाए गए पौधों की रिपोर्ट नहीं मिलती है, इसलिए उनकी कोई जानकारी नहीं है।  -आरके सिंह, डीएफओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें