फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सात निकायों में फफूंद से दर्ज हुईं चार आपत्तियां

Fri, 07 Apr 2023 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। नगर निकाय चुनाव के वार्ड की अनंतिम आरक्षण पर आपत्ति दाखिल करने की समय सीमा गुरुवार को खत्म हो गई। आपत्तियां दाखिल करने में दावेदारों ने अधिक दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसमें नगर निकाय फफूंद से चार आपत्तियां मिली, जिनका निस्तारण कर दिया। अब इन आपत्तियों की सुनवाई के बाद जल्द अंतिम आरक्षण भी जारी कर दिया जाएगा। अंतिम आरक्षण जारी होने के बाद चुनावों की सरगर्मी तेज होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि 10 से 12 अप्रैल के बीच चुनावी अधिसूचना भी जारी हो सकती है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी दिखाने के बाद सरकार ने 30 मार्च को नगर निकाय के 104 वार्ड का अनंतिम आरक्षण जारी किया था। स्थानीय स्तर पर आरक्षण लेने के लिए छह दिन तय किए गए। यह आपत्तियां कलक्ट्रेट में जमा की जानी थी लेकिन इस दफा उम्मीदवारों ने आपत्तियां दर्ज कराने में कोई भी दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसका कारण माना जा रहा है कि जिन्होंने दिसंबर माह में जारी हुए आरक्षण में आपत्तियां दर्ज कराई थी, अफसरों ने उन पर भी खास गौर नहीं फरमाया था।
इस बीच दोबारा आरक्षण जारी हुआ तो भी कोई बदलाव नहीं किया गया। बल्कि पहले जैसा ही आरक्षण जारी हो गया। आपत्तियां दर्ज कराने के लिए इसी वजह से आगे नहीं आए। फिलहाल फफूंद नगर पंचायत के अलग अलग वार्डों से कुल चार आपत्तियां आरक्षण को लेकर दर्ज कराई गई है। अधिकारियों का दावा है कि गठित कमेटी ने आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि नगर पंचायत फफूंद के वार्डों से चार आपत्तियां मिली थी। जिनका निस्तारण कर रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। अंतिम आरक्षण के प्रकाशन का निर्णय शासन को करना है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम आरक्षण का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें