उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की पीसीएस फाइनल परीक्षा के नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। इसमें हमीरपुर जिले के रोजगार एवं सहायता अधिकारी अमित कुमार का डिप्टी एसपी पद पर चयन हुआ है। इससे परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
शहर के आजाद नगर रमेड़ी तरौस निवासी अमित कुमार का डिप्टी एसपी पद पर चयन हुआ है। पिता राम गोपाल ने बताया कि अमित ने शहर के सरस्वती विद्या मंदिर से 2008 में इंटरमीडिएट किया। कुछेछा महाविद्यालय से बीएससी किया और तैयारी में जुट गए।
2017 में पीसीएस की परीक्षा पास कर जिला रोजगार सहायता अधिकारी बनें। अब 2022 बैच में उनका चयन डिप्टी एसपी पद पर हुआ है। अमित ने बताया कि नौकरी के साथ घर परिवार की जिम्मेदारी के बीच पत्नी वंदना सहयोग किया और वह पढ़ाई करते रहे।