कानपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। हॉटस्पॉट इलाकों से हर रोज कोरोना पॉजिटिव मरीज आ रहे हैं। बुधवार शाम को आई रिपोर्ट में छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से दो महिलाएं हैं।
कोरोना संक्रमितों में पांच लोग किदवईनगर के चंद्रगंगा अपार्टमेंट और एक अनवरगंज का है। अब शहर में कोराेना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 85 हो गई है। बता दें कि तीन दिन पहले किदवई नगर के चंद्रगंगा अपार्टमेंट से एक बुजुर्ग में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
जिसके बाद इलाके को सील कर रेडजोन घोषित कर दिया गया था। कोरोना संक्रमित बुजुर्ग का हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा है। नए मिले संक्रमितों को भी जल्द ही अस्पताल में भर्ती करवा कर उनका इलाज शुरु कर दिया जाएगा।