हॉटस्पॉट एरिया में मस्जिद को सैनिटाइज करते नगर निगम कर्मचारी
- फोटो : AMAR UJALA
कानपुर। शहर के सभी हॉटस्पॉट और रेड जोन एरिया में सैनिटाइजेशन की व्यवस्था के लिए 8 बड़े टैंकरों में केमिकल से घरों, मस्जिदों, मरकज, सड़कों सभी को सैनिटाइज किया जा रहा है । एक टैंकर में एक बार में 8000 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइड केमिकल डालकर छिड़काव किया जा रहा है। इसके अलावा 16, 16 लीटर के डेढ़ सौ छोटी मशीनें हैं जिनको कर्मचारियों के जरिए गलियों में जहां टैंकर नहीं पहुंच सकता है वहां रोजाना छिड़काव किया जा रहा। जिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी के नेतृत्व में नगर निगम की टीम सभी हॉटस्पॉट क्षेत्रों में प्रतिदिन सैनिटाइजेशन कर रही है। बताया की हॉटस्पॉट एरिया में सैनिटाइजेशन करने वाले कर्मचारियों को पूरी किट के साथ भेजा जाता है जिससे वह पूरी तरह सुरक्षित रहें बुधवार को जिन क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का कार्य हुआ, उसमें मछरिया, खैर मस्जिद ,सोफा मस्जिद, नसीमा मस्जिद समेत अन्य शहर के विभिन्न हॉटस्पॉट क्षेत्र शामिल हैं।