पीड़ित युवती और नेता शिवपाल यादव
- फोटो : Amar Ujala
ऊसराहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 12वीं की छात्रा 22 अगस्त सुबह करीब पांच बजे शौच के लिए गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। पिता ने उसी दिन थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज करा दी थी।
युवती की खोजबीन के बजाय पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी रही। इसी बीच पिता को पता चला कि चार युवक उसकी बेटी को दिल्ली उठा ले गए हैं। पिता की सूचना पर पुलिस ने युवती को दिल्ली से बरामद कर लिया। युवती ने दो युवकों की पहचान भी कर लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
पिता का आरोप है कि बेटी के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। पुलिस न मुकदमा दर्ज कर रही है और न ही गिरफ्तार कर रही है। सोमवार को पीड़ित परिवार एसएसपी से मिलने आया था लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई। शाम जरीब साढ़े आठ बजे पीड़ित शिवपाल सिंह यादव से मिले, उन्होंने एसएसपी और डीएम से बात की।
शिवपाल ने युवती के पिता से कहा अगर मुकदमा नहीं लिखा गया तो आपके साथ धरने पर बैठ जाऊंगा। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। एसओ ऊसराहार ने शिवपाल के पिए को फोन किया। उन्होंने कहा कि पीड़ित को भेजो मुकदमा लिखता हूं।
बरामदगी के बाद एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया था, तब उसने मर्जी से जाने का बयान दिया था। अब सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा रही है। मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है-
ओमकार सिंह, एएसपी ग्रामीण इटावा।