सूचना पर चौबेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लापता बच्ची की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोर नदी में उतरकर वर्षा की तलाश कर रहे हैं। पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है और रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रही है। बताया गया कि लड़कियां बकरी चराने के लिए नदी किनारे गई थीं। इसी दौरान सभी नहाने के लिए नदी में उतर गईं। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण वे अचानक गहरे हिस्से में चली गईं और डूबने लगीं।
तीन लड़कियों के बाहर निकलने के बाद उन्हें ग्रामीणों ने संभाला। वहीं वर्षा के लापता होने की खबर से परिवार में कोहराम मचा है। परिजन नदी किनारे बच्ची के मिलने की आस लगाए बैठे हैं। पुलिस और गोताखोर लगातार नदी में तलाश अभियान चला रहे हैं।