फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: गोशाला में तीन गायों की मौत से मचा हड़कंप, दो गाय अचेत अवस्था में मिली

Wed, 13 Nov 2019 01:55 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया जिले में अछल्दा ब्लाक के ग्राम नगरीया स्थित गोशाला में तीन गायों की मौत हो गई। गायों की मौत से गांव में हड़कम्प मच गया। जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीएम बिधूना व सीओ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


जिसके बाद गायों के लिए तत्काल भूसा उपलब्ध कराया गया। वहीं मौके पर पशु चिकित्सक सौरभ कठेरिया भी पहुंचे। अचेत पड़ी गायों को इलाज मुहैया कराया गया। वहीं ग्राम प्रधान सलीम मौके से भाग निकले।

गायों की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। गौशाला में इस समय लगभग 40 गाय मौजूद हैं। जिनके लिए चार दिनों से दाना-पानी की व्यवस्था नहीं थी। एसडीएम बिधूना रमापति पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें