फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़का पक्ष पलटा तो लड़की पक्ष पहुंचा थाने, युगल ने रचाई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा (औरैया)। साल भर से प्रेम प्रसंग के बाद लड़के की शादी की बात दूसरी जगह चलने लगी तो लड़की को यह नागवार गुजरी। मंगलवार को लड़की अपने परिजनों के साथ युवक के लड़के गांव पहुंच गई। इसके बाद दोनों पक्ष थाने में जा पहुंचे। वहां लिखित रूप से 60 दिन के अंदर लड़के वालों ने बरात लेकर जाने की बात कही। इसके थाने में ही लड़का व लड़की से जयमाल डलवाकर शादी करा दी गई।
विज्ञापन

एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव उमरैन निवासी युवक का रिश्तेदारी में ही एक युवती से साल भर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान दोनों में मोबाइल फोन पर बातचीत भी होती रही। इसी बीच युवती को जानकारी मिली कि युवक घर वाले दूसरी जगह शादी की बता कर रहे हैं। इस पर वह मंगलवार को परिजनों के साथ युवक के गांव पहुंच गई। पहले युवक के घर पर ही दोनों पक्षों में बातचीत हुई।
बात न बनने पर युवती पक्ष थाने पहुंचे। युवती के घर वालों ने पुलिस से शादी कराने की गुहार लगाई। पुलिस के हस्तक्षेप से युवक पक्ष भी थाने पहुंच गया। थाने में दोनों पक्षों की ओर से लिखित समझौता होने और लड़का पक्ष की ओर से 60 दिन के अंदर बरात लाने के आश्वासन के बाद युवक युवती ने थाने में ही परिजनों की मौजूदगी में जयमाला डाल कर शादी रचा ली। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि दोनों बालिग थे। दोनों ने एक-दूसरे से सहमति पर जयमाला डालकर शादी कर ली है। लिखित में 60 दिन के अंदर बरात लाने की बात भी कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें