फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: जुलूस निकालने वाले चारों सिपाही सस्पेंड, भाजपा नेता से अभद्रता के बाद एसपी ने सिपाहियों को किया था लाइन हाजिर

Sun, 19 Jul 2020 12:11 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
जुलूस निकालने वाले चारों सिपाही सस्पेंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया जिले के सहायल में एसपी ने जुलूस निकालने वाले चारों सिपाहियों को शनिवार की देर शाम निलंबित कर दिया। ये चारों भाजपा नेता से अभद्रता करने पर लाइन हाजिर किए जाने पर माला पहनकर जुलूस निकालते हुए लाइन में आमद कराने पहुंचे थे।
विज्ञापन


बीते दिनों सहायल कस्बे में सहायल मण्डल भाजपा के महामंत्री सोनू मिश्रा के साथ चार सिपाहियों प्रतीक सिंह, ओमजी पांडेय, सुनील चाहर व श्यामसुंदर ने अभद्रता व गाली गलौज की थी, जिसपर एसपी सुनीति ने चारों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया था।

इन सिपाहियों ने पुलिस लाइन के लिए अपनी विदाई में पहनाई गई मालाओं के साथ कस्बे में कई बाइकों के साथ जुलूस निकालकर पुलिस लाइन में आमद कराने के लिए रवाना हुए थे। सिपाहियों ने खुद ही सोशल मीडिया पर फोटो वायरल किए थे।
विज्ञापन


अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस मामले में एसपी ने थानाध्यक्ष और लाइन हाजिर हुए सिपाहियों का जवाब तलब किया और शनिवार की देर शाम एसपी सुनीति ने चारों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, सिपाहियों के साथ उनके साथियों के भी  मास्क नहीं लगाने व उनकी बाइकों के चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें