फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत के दो कर्मचारी समेत छह पाजिटिव, एक्टिव केस हुए 37

विज्ञापन
18एयूआरपी 09 - सैनिटाइज कराया गया। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। शनिवार दोपहर तक आए सैंपलों की रिपोर्ट में छह पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें दो पॉजिटिव जिला पंचायत कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारी हैं। वहीं दो संक्रमितों के स्वस्थ होने की रिपार्ट आई है। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 153 जा पहुंची है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 114 हो चुकी है। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या दो है। अब जिले में एक्टिव केस 37 हो गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि शनिवार को आए सैंपलों में शहर के मोहल्ला भीखमपुर निवासी 22 वर्षीय युवक, ब्रह्मनगर निवासी 28 वर्षीय युवक, इंडियन आयल के समीप निवासी 22 वर्षीय युवक के अलावा, इटावा निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति, गांव रानीपुर फफूंद निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति और गांव सल्लापुर निवासी 18 वर्षीय युवक शामिल हैं। बताया कि दो संक्रमित मरीजों के सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
सभी संक्रमितों को दिबियापुर स्थित एल-वन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वस्थ मरीजों को सम्मान उनके घर भेजा जा रहा है। संक्रमित मरीजों के परिवारीजनों और संपर्कियों के सैंपलों के लिए स्वास्थ्य टीमों को निर्देशित किया गया है और संक्रमित मरीजों के घरों की गलियां व क्षेत्र को सील करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि पिछले दिनों जिला पंचायत कार्यालय में शिविर लगाकर कर्मचारियों के सैंपल लिए गए थे। नोडल अधिकारी डा. शिशिर पुरी ने बताया कि पॉजिटिव व्यक्तियों के संपर्कियों के सैंपल लेने के लिए टीमें रवाना कर दी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें