फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिली इंजीनियरिंग में कॅरियर की राह

Sun, 24 Jan 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ और ‘एसआरएम यूनिवर्सिटी’ की ओर से शनिवार को बीएनएसडी शिक्षा निकेतन बेनाझाबर में आयोजित ‘इंजीनियरिंग वर्कशाप’ में स्टूडेंटों को इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कॅरियर बनाने के टिप्स दिए गए।
विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन एसआरएम के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रूपक शर्मा, मोटीवेशनल गुरु अरुणेंद्र सोनी, फिजिक्स एक्सपर्ट पीपी सचान, केमेस्ट्री एक्सपर्ट पंकज अग्रवाल और मैथ एक्सपर्ट आशीष विश्नोई ने किया।

डॉ. रूपक शर्मा ने एसआरएम यूनिवर्सिटी के बीटेक, एमटेक, बीएड, एमएड, एमबीए, एमसीए, बीएससी, एलएलबी, बीबीए और अन्य कोर्सों की जानकारी दी। डॉ. शर्मा ने बताया कि बीटेक के जरिए इंजीनियरिंग में कॅरियर बनाने के लिए एसआरएम यूनिवर्सिटी से बेहतर विकल्प नहीं है।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के जरिए स्टूडेंटों को पढ़ाई के लिए लोन और प्लेसमेंट की व्यवस्था भी है। उन्होंने स्लाइड के जरिए यूनिवर्सिटी के इंफ्रास्ट्रक्टर और डिजिटल टेक्निक की जानकारी भी दी। बताया कि यूनिवर्सिटी में 40 हजार से अधिक स्टूडेंट पढ़ रहे हैं।

मैनेजमेंट गुरु अरुणेंद्र सोनी ने बताया कि इंजीनियरिंग में कॅरियर बनाने के बाद आप हर क्षेत्र में किस्मत आजमा सकते हैं। फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ, नैनो टेक्नोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अलग अलग संभावनाएं तलाश सकते हैं। बेहतर तभी होगा कि सफलता की शुरूआत टाइम मैनेजमेंट से करें।

अरुणेंद्र सोनी ने राजनीति में केजरीवाल और फिल्मों में सुशांत और आर. माधवन का उदाहरण देकर बताया कि दुनिया के हर क्षेत्र में इंजीनियरिंग का बोलबाला है।

कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले तकरीबन 450 स्टूडेंटों को एसआरएम की ओर से सर्टीफिकेट दिए गए। बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के प्रिंसिपल डॉ. अंगद सिंह ने मोटीवेशनल वर्कशाप के आयोजन लिए अमर उजाला और एसआरएम को बधाई दी।

केमेस्ट्री को समझें बिना आगे न बढ़ें : पकंज अग्रवाल
केमेस्ट्री के एक्सपर्ट पंकज अग्रवाल ने स्टूडेटों को बताया कि केमेस्ट्री आपकी लाइफ का हिस्सा है, इसे समझें बिना आगे न बढ़ें। अक्सर स्टूडेंट केमेस्ट्री से भागते हैं। पर, यह विषय बेहद सरल और रुचिकर है। इस विषय में कॅरियर बनाने के लिए किताबें, रिसर्च और लैब को अपना साथी बनाएं। 

मैथ में कड़ी मेहनत जरूरी: आशीष विश्नोई
मैथ के एक्सपर्ट आशीष विश्नोई ने स्टूडेटों को बताया कि मैथ सबसे आसान विषयों में से एक है। जरूरत है तो बस इसे समझने और सही मैथड से प्रैक्टिस करने की। कड़ी मेहनत बेहद जरूरी है। विषय को हवा में न लें। सही दिशा, सही गाइडेंस और सही रास्ते पर चल कर इस विषय में कॅरियर बनाना आसान है।

फिजिक्स को हौव्वा न बनाएं: पीपी सचान
फिजिक्स के एक्सपर्ट पीपी सचान ने कहा कि फिजिक्स को हौव्वा न बनाएं। इसके फार्मूले एक बार समझ लें तो यह विषय आसानी से नंबर और कॅरियर देता है। उन्होंने कहा कि यह रट्टा मार विषय नहीं है। इसे पढ़ने और जानने के लिए आपका लगाव और अच्छे टीचर का होना ही काफी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें