फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किडनी कांड: फोर्टिस और पीएसआरआई अस्पताल के 14 और लोगों से होगी पूछताछ

Tue, 18 Jun 2019 01:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
किडनी कांड में 14 और लोगों से होगी पूछताछ
विज्ञापन
किडनी कांड में शक के दायरे में आए पीएसआरआई अस्पताल दिल्ली और फोर्टिस अस्पताल फरीदाबाद के 14 और लोगों से पूछताछ होगी। एसआईटी ने विशेष वाहक को सफीना (पूछताछ) नोटिस रिसीव कराने के लिए दिल्ली भेज दिया है। इधर, एसआईटी की एक टीम ने दिल्ली पहुंचकर आगे की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मामले में एसआईटी अब तक डॉ. दीपक शुक्ला समेत 16 लोगों को जेल भेज चुकी है। आरोपियों से पूछताछ में एसआईटी के हाथ कई और सुराग लगे हैं। एसआईटी से जुड़े एक अफसर ने बताया कि इन दोनों अस्पतालों के डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ (कुल 14) पर भी शिकंजा कस सकता है।

 
विज्ञापन

इन्हें पूछताछ के लिए नोटिस देकर बुलाया जाएगा। सभी को 15 दिन के भीतर उपस्थित होने को कहा गया है। सोमवार रात विशेष वाहक (पुलिसकर्मी) नोटिस लेकर निकल गया है। एसआईटी को किडनी और लिवर की खरीद फरोख्त में शामिल रहे कुछ और सौदागरों के नाम पता चले हैं, जिनकी गुपचुप जांच शुरू हो गई है। 

एसपी क्राइम राजेश यादव किडनी कांड में फोर्टिस और पीएसआरआई से जुड़े डॉक्टरों, लैब कर्मचारियों व अन्य स्टाफ समेत 14 लोगों को नोटिस जारी कर बयान के लिए बुलाया गया है। निर्धारित तिथि पर वे लोग एसआईटी के सामने पेश नहीं होंगे, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें