फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलती पर भी रिजेक्ट नहीं होंगे सीपीएमटी के फॉर्म

Wed, 20 Mar 2013 11:30 AM IST
कानपुर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कंबाइंड प्री-मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट (सीपीएमटी) 2013 का ऑनलाइन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। कुछ कमियां रहने के बाद भी उनके फॉर्म निरस्त नहीं होंगे और सभी अभ्यर्थी एंट्रेंस टेस्ट देंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा अभ्यर्थियों को उनके फॉर्म की कमियां भी बताई जाएंगी। इसके बावजूद जो तय योग्यता (शैक्षिक योग्यता, आय, जाति, जन्मतिथि, पता आदि) संबंधी कमियां दूर न करने पर वे एंट्रेंस टेस्ट के बाद अपने आप मेरिट लिस्ट से बाहर हो जाएंगे। निर्धारित योग्यता का ब्योरा पहले ही सीपीएमटी की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

सीपीएमटी 2013 के आयोजन की जिम्मेदारी छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी कानपुर को सौंपी गई है। सीपीएमटी के चेयरमैन और यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने बताया कि ऑनलाइन फार्म भरने, फीस जमा करने, एंट्रेंस टेस्ट, रिजल्ट जारी करने का प्रस्तावित शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


शासन से अनुमति मिलते ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस बार ऑनलाइन फॉर्म काफी सरल होगा, जिसे ग्रामीण क्षेत्र के अभ्यर्थी भी आसानी से भर सकेंगे। अगर फॉर्म में किसी तरह की कमी रहेगी तो उसे निरस्त नहीं किया जाएगा।

फॉर्मों की स्क्रीनिंग जरूर होगी और गड़बड़ियां चिह्नित करके अभ्यर्थियों को बताई जाएंगी। इस बार इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड से भी फीस जमा करने की सुविधा मिलेगी।

बैकों से टोकन बेचे जाएंगे, जिसके लॉगिन नेम, गोपनीय पासवर्ड, कोड नंबर के सहारे ऑनलाइन फार्म भरे जा सकेंगे। कुलपति ने बताया कि फॉर्म की कीमत शासन को तय करनी है।
विज्ञापन


सीपीएमटी का प्रस्तावित शेड्यूल

- 15 अप्रैल : ऑनलाइन आवेदन शुरू   
- 12 मई   : ऑनलाइन फार्म के लिए टोकन खरीदने, फीस जमा करने की आखिरी तारीख।   
- 15 मई   : टोकन खरीदने वालों के लिए ऑनलाइन फार्म भरने की आखिरी तारीख।   
- 5 जून   : प्रवेश पत्र डाउनलोड होने शुरू होंगे।
- 16 जून  : एंट्रेंस टेस्ट   
- 10 जुलाई : रिजल्ट आएगा   

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें