फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: सपा के पूर्व सांसद के सुरक्षाकर्मी ने खुद को मारी गोली, सिपाही की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Fri, 02 Dec 2022 01:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

कर्वी कोतवाली क्षेत्र में पूर्व सपा सांसद के सुरक्षाकर्मी की गोली लगने से मौत हो गई। परिजन सिपाही को आनन फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
गोली मारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में मिर्जापुर के पूर्व सपा सांसद बालकुमार पटेल के गनर योगेश मिश्रा की गोली लगने से मौत हो गई। उनकी गन के कारबाईन से गोली चली, जो सीने में धंस गइई।  उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही योगेश मिश्रा फौज के बाद प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे।

विज्ञापन

मिर्जापुर में तैनाती के बाद पूर्व सांसद के साथ चित्रकूट तैनाती में हो गई थी। बलदाऊगंज स्थित आवास में हुई घटना। उनकी पत्नी के मुताबिक ड्यूटी से आने के बाद कारबाईन में फंसी गोली को निकाल रहे थे। तभी अचानक से गोली चलने की आवाज़ आई और मौके पर देखा तो पति योगेश मिश्रा खून से लथपथ थे।
परिजन उनको आनन फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने घरेलू विवाद में गोली मारी है। हालांकि पत्नी के बयान के अनुसार उनको हादसे में गोली लगी है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें