फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलका लांबा के विवादित ट्वीट पर पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की बेटी ने दर्ज कराया केस, जानें क्या है मामला

Sun, 24 May 2020 11:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
कांग्रेस नेत्री अलका लांबा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उन्नाव दुष्कर्म कांड में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व भाजपा विधायक को जमानत मिलने के विवादित ट्वीट किए जाने से परिवार में आक्रोश है। पूर्व विधायक की बेटी ने रविवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर कांग्रेस नेत्री अलका लांबा समेत दो पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। देर रात ट्विटर अकाउंट के आधार पर इस मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई है। अकाउंट होल्डर कौन है इसकी जांच होगी। एसपी विक्रांतवीर ने सदर कोतवाली पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की बेटी ने रविवार को एसपी विक्रांतवीर को शिकायती पत्र देकर बताया कि 23 मई 2020 को कांग्रेस नेत्री अलका लांबा व धरना पटेल ने अपने ट्विटर अकांउट पर उनके पिता के खिलाफ एक फर्जी ट्वीट किया है। पूर्व विधायक की बेटी ने बताया कि उनके वकील द्वारा दिल्ली की उच्चन्यायालय में अपील की गई है।

 
विज्ञापन

एसपी को शिकायत पत्र सौंपती कुलदीप सेंगर की बेटी - फोटो : amar ujala
जिस पर सुनवाई की तारीख 1 जून 2020 को होनी है। अपील में जमानत का जिक्र भी नहीं है। इसके बाद भी अल्का लांबा व धरणा पटेल ने पिता (पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर) व चाचा (विधायक के छोटे भाई) को जमानत दिए जाने का फर्जी ट्वीट पोस्ट कर प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री तक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

टिप्पणी में कहा गया है कि जिसपर पीएम, सीएम, साक्षी (सांसद उन्नाव) का आर्शीवाद हो उसे कोई भी आदालत अधिक समय तक सलाखों के पीछे नहीं रख सकती। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी अपने इस नेता की रिहाई मुबारक सहित कई टिप्पणी की गई हैं। बेटी के अनुसार कांग्रेस के इन दोनों नेताओं द्वारा किए गए इस ट्वीट का वास्तिविक तथ्यों से कोई सरोकार नहीं है।

ट्वीट आईटी एक्ट का उल्लंघन तो है ही, इससे उनके व परिवार के मानसिक उत्पीड़न के साथ मानहानि भी हुई है। सुनवाई से पूर्व दबाव बनाने का आपराधिक कृत्य किया गया है। एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि पूर्व विधायक की बेटी ने उन्हें शिकायती पत्र दिया था। देर रात इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें