फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक नरसंहार के आराेपी भाजपा से पूर्व विधायक अशोक चंदेल की याचिका सुप्रीम कोर्ट में मंजूर

Mon, 15 Jul 2019 09:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
उम्रकैद की सजा पाने वाले भाजपा विधायक अशोक चंदेल
विज्ञापन

हमीरपुर सामूहिक हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे भाजपा से सदर विधायक रहे अशोक चंदेल की याचिका सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की खंड पीठ ने स्वीकार कर ली है। दो सप्ताह बाद खंडपीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। 

विज्ञापन


वर्ष 1997 में 26 जनवरी को मुख्यालय के सुभाष बाजार मोहल्ले में पांच लोगों की सामूहिक हत्या हुई थी। इस मामले में पूर्व विधायक अशोक चंदेल समेत 11 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया था।

लंबी अदालती लड़ाई के बीच 19 अप्रैल को हाईकोर्ट ने भाजपा विधायक समेत नौ लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। जिस पर 13 मई को विधायक समेत अन्य ने आत्म समर्पण कर दिया था। मौजूदा समय में पूर्व विधायक चंदेल आगरा जेल में बंद हैं।
विज्ञापन


अशोक चंदेल के अधिवक्ता प्राणेश सिंह ने बताया कि 19 अप्रैल को हाईकोर्ट से मिली सजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी डाली गई है। जिसमें सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति मोहन एम सांता नागौदार व न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने विशेष जमानत याचिका स्वीकार कर ली है। बताया कि दो सप्ताह बाद पीठ इस प्रकरण की सुनवाई करेगी। इस मामले को लेकर सोमवार को सोशल मीडिया में खबरें वायरल होती रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें